{"_id":"69b70408bbaa85decd037329","slug":"delhi-police-defeated-the-mps-team-by-12-runs-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1005-442359-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दिल्ली पुलिस ने 12 रन से सांसदों की टीम को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दिल्ली पुलिस ने 12 रन से सांसदों की टीम को किया पराजित
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली में आयोजित मैत्री मैच में शॉट लगाते हुए सांसद अनुराग ठाकुर। स
विज्ञापन
हमीरपुर। टीबी मुक्त भारत टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत रविवार को नेशनल स्टेडियम दिल्ली में दिल्ली पुलिस और सांसदों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। क्रिकेट मैच में दिल्ली की पुलिस की टीम के आगे सांसदों की टीम ने घुटने टेक दिए।
दिल्ली पुलिस ने सांसदों की टीम को 12 रन से पराजित किया। सांसदों की टीम की कप्तानी अनुराग सिंह ठाकुर ने की, जबकि दिल्ली पुलिस टीम का नेतृत्व कमिश्नर सतीश गोलचा ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली पुलिस ने 20 ओवर में 225 रन बनाए। जवाब में अनुराग सिंह ठाकुर की 52 रन की शानदार पारी के बावजूद सांसदों की टीम 212 रन पर सिमट गई।
मैत्री मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया गया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि टीबी मुक्त भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। टीबी हारेगा, देश जीतेगा पहल के तहत देश के विभिन्न शहरों में मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैच में हार-जीत होती है, लेकिन असली लड़ाई टीबी के खिलाफ है और इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया है।
मुख्य अतिथि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत की संसद 140 करोड़ देशवासियों का प्रतिनिधित्व करती है। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे समाज को सकारात्मक दिशा दें। उन्होंने कहा कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में सांसदों और पुलिस अधिकारियों के बीच आयोजित यह मैत्री मैच जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सीसीआई अध्यक्ष व वरिष्ठ सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि देश को टीबी मुक्त बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और इसी लक्ष्य को लेकर यह प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos