सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand to ban sit-ins and demonstrations at Gandhi Chowk

Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। व्यापार मंडल हमीरपुर ने मुख्य बाजार में गांधी चौक पर होने वाले धरना-प्रदर्शन, विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों और अन्य आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। व्यापार मंडल ने इस बाबत उपायुक्त हमीरपुर को पत्र भी लिखा है।
Trending Videos

व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर का कहना है कि गांधी चौक हमीरपुर शहर का अत्यंत व्यस्त एवं मुख्य यातायात केंद्र है। यहां दिनभर आम जनता, व्यापारी, विद्यार्थी, बुजुर्ग, महिलाएं तथा दूर-दराज से आने वाले लोग आवागमन करते हैं। इस स्थान पर किसी भी प्रकार की गतिविधि आयोजित होने से यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो जाता है, जिससे आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी चौक पर कार्यक्रम या गतिविधि होती है, तो मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। शहर के भीतर तथा बाहर जाने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति को अस्पताल, आपातकालीन चिकित्सा, परीक्षा, कार्यालय, बस अड्डा अथवा अन्य आवश्यक कार्य के लिए तुरंत जाना हो तो उसे परेशानी झेलनी पड़ती है।
इस दौरान आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। गांधी चौक पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों के कारण आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में उन्होंने गांधी चौक हमीरपुर में भविष्य में किसी भी प्रकार की राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रदर्शनात्मक अथवा सार्वजनिक गतिविधि आयोजित करने की अनुमति प्रदान न करने की मांग की है।
व्यापार मंडल ने पत्र के माध्यम से कहा है कि जिस प्रकार पुलिस और नगर निगम से अनापत्ति प्रमाणपत्र लिया जाता है, उसी प्रकार बिना व्यापार मंडल से अनापत्ति प्रमाणपत्र के बिना किसी को यहां कार्यक्रम करने की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed