फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Eco-tourism in Hadeta to boost employment and tourism.

Hamirpur (Himachal) News: हड़ेटा में ईको-टूरिज्म से बढ़ेगा रोजगार और पर्यटन

Mon, 20 Jul 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 20 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Eco-tourism in Hadeta to boost employment and tourism.
हड़ेटा गांव में निर्माणाधीन ईको-टूरिज्म पार्क। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
गलोड़ (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र नादौन के तहत हड़ेटा गांव में ईको-टूरिज्म पार्क का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 125 कनाल भूमि पर पार्क का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

चार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पार्क में पर्यटकों के लिए कॉटेज, कैफेटेरिया, योगा प्वाइंट, चिल्ड्रन पार्क, वॉकिंग ट्रेल्स, वॉच टॉवर, एनिमल स्ट्रक्चर्स सहित कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग की ओर से वन विभाग के माध्यम से करवाए जा रहे इस पार्क के निर्माण में स्थानीय लोगों की आजीविका का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इसके तहत कॉटेज, कैफेटेरिया के साथ दुकानों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका संचालन स्थानीय लोगों द्वारा किया जाएगा, जबकि दुकानों में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री का प्रावधान रहेगा।
यह पार्क पर्यटकों के लिए ठहराव और मनोरंजन का बेहतर स्थल उपलब्ध करवाने के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनवरी 2025 में आर्थिक विकास और आजीविका सृजन परियोजना (नवजीवन) के तहत इस पार्क का शिलान्यास किया था।
कोट
इस पार्क का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। -अंकित सिंह, डीएफओ

हड़ेटा गांव में निर्माणाधीन ईको-टूरिज्म पार्क। स्रोत : जनसंपर्क विभाग

हड़ेटा गांव में निर्माणाधीन ईको-टूरिज्म पार्क। स्रोत : जनसंपर्क विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article