{"_id":"69cc25c115512429ec081f2b","slug":"evaluation-of-proposals-sent-to-aicte-completed-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-188587-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एआईसीटीई को भेजे प्रस्तावों का मूल्यांकन हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एआईसीटीई को भेजे प्रस्तावों का मूल्यांकन हुआ पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) को बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर से भेजे गए तीन प्रस्तावों का मूल्यांकन पूरा हो गया। सप्ताह के भीतर इन प्रस्ताव पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
यदि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है तो संस्थान को धनराशि मिलेगी। इस धनराशि से संस्थान के तीन ब्रांचों में आधुनिक उपकरण लगेंगे। इन तीन ब्रांचों में इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मेकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं। मोडरोबस प्रोजेक्ट के तहत एआईसीटीई को 30-30 लाख रुपये के तीन प्रपोजल स्वीकृति को भेजे हैं।
संस्थान में आईओटी नया कोर्स शुरू किया गया है। यहां पर आधुनिक उपकरणों की आवश्यकता है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में भी आवश्यक आधुनिक उपकरणों की जरूरत है। प्रोजेक्ट के तहत एआईसीटीई तकनीकी संस्थानों की प्रयोगशाला और कार्यशालाओं को नवीनतम उपकरणों और तकनीकी से आधुनिक बनाने के लिए वित्त पोषण प्रदान करती है।
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद को भेजे गए तीन प्रस्ताव पर मूल्यांकन पूर्ण हो गया है। उम्मीद है कि एआईसीटीई से प्रपोजल को स्वीकृति मिलेगी। -चंद्रशेखर, प्राचार्य, बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर
Trending Videos