{"_id":"6ae392d9ec2f07ed6e05cf7a","slug":"expert-guidance-will-be-available-for-jee-neet-preparation-hamirpur-hp-news-c-90-1-mnd1001-219622-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जेईई-नीट की तैयारी के लिए मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जेईई-नीट की तैयारी के लिए मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
विज्ञापन
मंडी। जेईई और नीट की तैयारी कर रहे मेधावी विद्यार्थियों को अब विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। समग्र शिक्षा ने अवंती फेलो और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के सहयोग से मंडी के होटल रिवर बैंक में विंटर बूट कैंप शुरू किया है। चार नवंबर तक चलने वाले इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 160 से अधिक चयनित विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
शिविर में फिजिक्स वाला और अवंती फेलो के करीब 10 अनुभवी मेंटर्स विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान पढ़ाएंगे। विषयों की अवधारणाएं स्पष्ट करने के साथ परीक्षा की रणनीति, समय प्रबंधन और सवाल हल करने के तरीकों पर ध्यान दिया जाएगा। विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान के लिए भी विशेष सत्र होंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जेईई और नीट में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिदेशक (क्वालिटी) मीना राठौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण और जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन जिला समन्वयक डॉ. राकेश ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, जिला समन्वयक कमलेश महाजन और बलबीर सिंह भी उपस्थित रहे।