{"_id":"6a3446a8e7d8be55780debd1","slug":"five-cartons-of-liquor-being-transported-in-a-car-without-a-permit-seized-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-197623-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कार में बिना परमिट ले जाई जा रही शराब की पांच पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कार में बिना परमिट ले जाई जा रही शराब की पांच पेटियां बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। पुलिस ने घोड़ी-धबीरी मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से बिना परमिट ले जाई जा रही शराब की पांच पेटियां बरामद की हैं। मामले में कार चालक सुरजीत सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बुधवार रात करीब 11:30 बजे घोड़ी-धबीरी मार्ग पर नियमित नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से शराब की पांच पेटियां बरामद हुईं। चालक इस संबंधी कोई वैध दस्तावेज या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने मौके पर ही शराब को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
वहीं, एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में नियमित नाकाबंदी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।