{"_id":"6a352b558b4ceadfbe02d483","slug":"video-state-level-sports-competition-for-men-organized-at-iti-rail-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: आईटीआई रैल में राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आईटीआई रैल में राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रैल में 35वीं राज्य स्तरीय आईटीआई पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो, बैटमिंटन, वॉलीबॉल के मुकाबले हुए। बैटमिंटन में कांगड़ा ने हमीरपुर, सोलन ने शिमला, मंडी ने कुल्लू और चंबा ने ऊना को हराया। कबड्डी में सिरमौर ने लाहौल स्पीति को 49-10 से हराया। कुल्लू ने मंडी को 41-19, बिलासपुर ने कांगड़ा को 37-32, चंबा ने हमीरपुर को 38-33 से हराया। इसके बाद वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुई। सोलन ने शिमला को 2-0 से हराया। ऊना ने चंबा को 2-0, कांगड़ा ने बिलासपुर को 2-0, सोलन ने सिरमौर को 2-0, मंडी ने हमीरपुर को 2-1, ऊना ने किन्नौर को 2-1 से पराजित किया। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि बास्केटबॉल में सोलन ने कुल्लू को 36-08 से हराया। सिरमौर ने ऊना को 41-15, बिलासपुर ने किन्नौर को 21-16 से शिकस्त दी। खो-खो के मुकाबलों में ऊना ने सिरमौर को हराया। हमीरपुर ने किन्नौर तथा कुल्लू ने बिलासपुर को हराया। भाला फेंक प्रतियोगिता में शिमला के कृष्णा ने प्रथम स्थान, सोलन के पंकज ने दूसरा स्थान तथा कुल्लू के फतेह चंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट की प्रतिस्पर्धाओं में सिरमौर के मन्हास ने प्रथम स्थान, कांगड़ा के दीपक ने दूसरा स्थान तथा ऊना के जस्करण ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।