{"_id":"6a34db24043908822b0814ef","slug":"video-after-31-years-the-deity-vishnu-narayan-peedcha-took-a-holy-dip-at-budha-kedar-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 31 वर्ष बाद देवता विष्णु नारायण पेड़चा ने बूढ़ा केदार में किया पवित्र स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 31 वर्ष बाद देवता विष्णु नारायण पेड़चा ने बूढ़ा केदार में किया पवित्र स्नान
बंजार घाटी के आराध्य देवता भगवान विष्णु नारायण पेड़चा ने 31 वर्ष बाद अपने आधिपत्य क्षेत्र के लगभग 500 हारियानों के साथ मंडी जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बूढ़ा केदार में शाही स्नान किया। बूढ़ा केदार सिराज क्षेत्र का प्राचीन एवं आस्था का प्रमुख तीर्थ स्थल है, जिसका संबंध महाभारत काल, पांडवों तथा उत्तराखंड के पंच केदारों से माना जाता है। मान्यता है कि पांडवों ने यहां स्नान कर अपने पापों का प्रायश्चित किया था। चारधाम यात्रा के बाद बूढ़ा केदार के दर्शन और स्नान को भी विशेष महत्व दिया जाता है। देवता के कारदार टीसी महंत ने बताया कि भगवान विष्णु और भगवान शिव एक ही सर्वोच्च शक्ति के दो स्वरूप हैं। इसी धार्मिक परंपरा के तहत समय-समय पर भगवान विष्णु नारायण बूढ़ा केदार में शाही स्नान के लिए आते हैं। चार दिवसीय तीर्थ यात्रा के दौरान नारायण मंदिर पेड़चा में देवता मार्कण्डेय ऋषि की विशेष उपस्थिति में हवन, पूजन, कन्या पूजन एवं फूल-पट्टड़ी अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत समस्त श्रद्धालुओं और हारियानों के लिए ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।