सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Reflective tape applied to the horns of stray animals.

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशुओं के सींगों पर लगाए रिफ्लेक्टिव टेप

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 19 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Reflective tape applied to the horns of stray animals.
नादौन में लावारिस पशुओं के सीगों पर  रिफ्लेक्टिव टेप लगाते पुलिस कर्मी व स्थानीय लोग। स्रोत :
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से पुलिस थाना नादौन की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए। इससे रात्रि के समय वाहन चालकों को पशुओं की उपस्थिति दूर से दिखाई दे सकेगी और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने किया। अभियान में एसआई नरेश कुमार, एचसी अरविंद कुमार सहित थाना नादौन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्थानीय नागरिकों ने भी इस जनहित कार्य में सहयोग प्रदान किया। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पुलिस ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ें और वाहन चालकों से विशेषकर रात्रि के समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed