{"_id":"69e3e600e70cdb49530efacd","slug":"five-sdms-appointed-as-election-officers-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-190686-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पांच एसडीएम नियुक्त किए निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पांच एसडीएम नियुक्त किए निर्वाचन अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी सामान्य निर्वाचन के संचालन के लिए जिला के सभी पांचों उपमंडलों के एसडीएम को उनके अपने उपमंडलों का निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
उपायुक्त ने सभी एसडीएम को पंचायत एवं वार्ड स्तर पर चुनाव संचालन हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए भी अधिकृत किया है।
इसके अतिरिक्त सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने खंड का प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया है। एक अन्य आदेश में उपायुक्त ने सभी एसडीएम को उनके उपमंडलों के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्डों के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी और पंचायत समिति के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
साथ ही उन्हें पंचायत समिति चुनावों के संचालन के लिए आवश्यक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति का अधिकार भी प्रदान किया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X