फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four portable X-ray machines to be acquired; TB patient detection to accelerate.

Hamirpur (Himachal) News: चार पोर्टेबल एक्सरे मशीनें मिलेंगी, तेज होगी टीबी मरीजों की तलाश

Tue, 21 Jul 2026 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 21 Jul 2026 05:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में टीबी रोगियों की समय पर पहचान और जांच व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही चार नई पोर्टेबल एक्सरे मशीनें मिलने जा रही हैं।
विज्ञापन

इन मशीनों के मिलने से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में टीबी स्क्रीनिंग अभियान को गति मिलेगी। वर्तमान में जिले के पास तीन पोर्टेबल एक्सरे मशीनें हैं। इनमें से दो मशीनें खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन

केवल एक मशीन ही कार्यरत है, जिसका उपयोग भोरंज स्वास्थ्य खंड में टीबी जांच के लिए किया जा रहा है। सीमित संसाधनों के कारण अन्य स्वास्थ्य खंडों में टीबी स्क्रीनिंग प्रभावित हो रही है। हालांकि जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में टीबी जांच की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों क्षेत्रों में पोर्टेबल एक्सरे मशीन कारगर साबित हो रही है। नई चार पोर्टेबल एक्सरे मशीनें मिलने के बाद जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में जांच सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे संदिग्ध टीबी मरीजों की मौके पर ही एक्सरे जांच संभव होगी।
बीमारी का शीघ्र पता लगाकर उपचार शुरू किया जा सकेगा। हर साल जिले में टीबी के करीब 900 मरीज आते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया जाता है। वहीं, निक्षय मित्र मरीजों को पोषण किट भी उपलब्ध करवाते हैं।

-पोर्टेबल एक्सरे मशीनों के माध्यम से विशेष टीबी जांच अभियान अधिक प्रभावी हो रहे हैं। लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती मिलेगी।-डॉ. सुनील वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed