{"_id":"69dbefbde5e9003e130947b8","slug":"gama-pehalwan-won-a-big-victory-in-the-wrestling-match-of-jahu-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-189948-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जाहू के दंगल में गामा पहलवान ने जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जाहू के दंगल में गामा पहलवान ने जीती बड़ी माली
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (भोरंज): उपमंडल भोरंज के जाहू में भ्याणू पीर लखदाता दंगल का आयोजन धूमधाम से हुआ, जिसमें हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिलों से सैकड़ों दर्शक जुटे और दंगल का आनंद लिया।
दंगल की बड़ी माली का मुकाबला लुधियाना के गामा पहलवान और अमृतसर के युवराज के बीच हुआ, जिसमें गामा पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। गामा को 21 हजार रुपये नकद और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता युवराज को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
छोटी माली में बिलासपुर जिले के नैना देवी के पहलवान रोशनदीन ने मंडी के सुंदरनगर के पहलवान सूरज को हराकर खिताब अपने नाम किया। रोशनदीन को 11 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता सूरज को 9 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
इस दौरान विधायक सुरेश कुमार ने विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया। दंगल कमेटी के सदस्य दुर्गादास, पूर्व प्रधान रोशन लाल, संदीप चौहान और अन्य गण्यमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos