{"_id":"69e3dbcbce1f702ef900fd2f","slug":"gas-cylinders-not-delivered-despite-booking-anger-among-consumers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-190631-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बुकिंग के बावजूद नहीं मिले गैस सिलिंडर, उभोक्ताओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बुकिंग के बावजूद नहीं मिले गैस सिलिंडर, उभोक्ताओं में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमर सिंह
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। हमने गैस सिलिंडर बुक करवाया था, लेकिन एक महीने बाद सप्लाई आने पर भी हमें सिलिंडर नहीं मिला। आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारी अन्य क्षेत्रों से आए लोगों को बिना बुकिंग के ही सिलिंडर दे रहे हैं।
ऐसे में अब यह चिंता बनी हुई है कि अगली सप्लाई कब आएगी। शनिवार को मैहरे क्षेत्र के प्रतापनगर और कृष्णा नगर में गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंची, लेकिन बुकिंग के बावजूद सिलिंडर न मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब गाड़ी आती है, तो संबंधित क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पाते। आरोप है कि बणी, भकरेड़ी और दांदड़ू से आए लोगों को सिलिंडर दे दिए गए, जबकि लगभग 40 बुकिंग में से केवल करीब 15 उपभोक्ताओं को ही सिलिंडर मिल पाए।
लोगों के अनुसार, मैहरे के कृष्णा नगर और प्रतापनगर के लिए आई सप्लाई के दौरान अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ता भी पहुंच गए। इससे निर्धारित सिलिंडर बाहरी लोगों को दे दिए गए और स्थानीय उपभोक्ता वंचित रह गए।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि वितरण के दौरान न तो किसी सूची का पालन किया जा रहा है और न ही सत्यापन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जो पहले पहुंच जाता है, उसे सिलिंडर दे दिया जाता है, चाहे वह उस क्षेत्र का हो या नहीं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसी से मांग की है कि वितरण व्यवस्था को सुधारा जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलिंडर उपलब्ध हों।
-- -
हमें लंबे समय से गैस सिलिंडर का इंतजार था। हम लोगों ने गैस सिलिंडर बुक करवाया था, लेकिन हमें बुक करवाने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। बाहरी क्षेत्र के लोगों को सिलिंडर दिए जा रहे हैं, जो सही नहीं है। -अमर सिंह, निवासी मैहरे
गैस सिलिंडर की गाड़ी लंबे अरसे के बाद क्षेत्र में आई थी। जिन लोगों ने बुकिंग नहीं करवाई थी उन्हें सिलिंडर दे दिया, लेकिन जिन लोगों ने सिलिंडर बुक करवाया था, वह खाली हाथ रहे। एजेंसी को चाहिए कि वह इसके लिए पूरी पारदर्शिता के साथ काम हो। -अनिल महाजन, निवासी मैहरे
गैस एजेंसी के कर्मचारियों को चाहिए कि जिन लोगों ने सिलिंडर बुक करवाए हैं, उन्हें ही गैस सिलिंडर पहले दें। शनिवार को कृष्णानगर और प्रतापनगर की बारी थी, लेकिन बणी, भकरेड़ी और अन्य क्षेत्राें के लोग भी यहां आकर सिलिंडर ले गए, जो सही नहीं है। -आशा कुमारी, निवासी प्रतापनगर मैहरे
हमने गैस सिलिंडर बुक करवाया था, लेकिन हमें सिलिंडर नहीं मिले। क्षेत्र में केवल कुछ ही लोगों को सिलिंडर मिले। अब पता नहीं हमें कब सिलिंडर मिलेंगे। सिलिंडर न मिलने से रसोई में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। -अरविंदर कौर रानी, निवासी कृष्णानगर मैहरे
जिस क्षेत्र में गाड़ी चली गई है, उस क्षेत्र में अब गाड़ी कुछ दिनों के बाद ही जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को धैर्य रखना चाहिए। दिक्कत मुख्य स्थान से ही आई है। अगर परिस्थितियां सही हो जाती हैं, तो लोगों को नियमित रूप से सिलिंडर मिलना शुरू हो जाएंगे। -विकास कुमार, प्रभारी, इंडेन गैस एजेंसी बड़सर
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X