{"_id":"69dfebc91c0d4dd7df050149","slug":"gas-supply-has-been-stalled-in-amman-patwari-for-a-month-causing-inconvenience-to-villagers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-190319-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अम्मण पटवारियां में एक माह से गैस सप्लाई ठप, ग्रामीणों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अम्मण पटवारियां में एक माह से गैस सप्लाई ठप, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत अम्मण के वार्ड नंबर दो अम्मण पटवारियां में पिछले एक माह से गैस सिलिंडर की गाड़ी न आने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले हर शनिवार को गैस सिलिंडर की गाड़ी आती थी, लेकिन पिछले एक महीने से आपूर्ति बाधित है। इसके चलते लोगों को बार-बार बुकिंग करनी पड़ रही है, जो 45 दिन की अवधि पूरी न होने के कारण स्वतः रद्द भी हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड नंबर दो के साथ दलित बस्ती और बड़ बस्ती के लोग भी इसी समस्या से प्रभावित हैं। जिनके पास वाहन की सुविधा है, वे किसी तरह सिलिंडर ले आते हैं, लेकिन अन्य लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने गैस एजेंसी और संबंधित विभाग से नियमित रूप से गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
कोट :
गैस सिलिंडर की कमी नहीं है। गैस एजेंसी संचालक समय के अनुसार ही गाड़ियां भेज रहे हैं। अगर कहीं गाड़ी नहीं आई है, तो उसे लेकर संबंधित एजेंसी को निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि लोगों को दिक्कतें पेश न आए। -शिवराम राही, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X