सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   General science classes will be held in the girls' school building from this session.

Hamirpur (Himachal) News: कन्या स्कूल भवन में इस सत्र से चलेंगी सामान्य विज्ञान की कक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 09 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बवीता चंदेल
Trending Videos


हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कन्या स्कूल हमीरपुर के खाली भवन में जनरल विज्ञान की कक्षाएं शुरू होंगी। स्कूल प्रशासन की ओर से भवन को खाली करवाकर राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर प्रबंधन के हैंडओवर कर दिया गया है।
अब खाली भवन में उच्च स्तर की विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नई कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। जून से भवन में दाखिला प्रक्रिया और स्टाफ नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। इससे विद्यार्थियों को मुख्यालय स्तर पर बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी। भवन में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत जनरल विज्ञान की कक्षाएं लगेगी, जिसमें विद्यार्थी विशेष रूप से प्रयोगात्मक और शोध आधारित शिक्षा प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार पांच वर्षों तक डिप्लोपा और डिग्री लेने की सुविधा मिलेगी। विद्यार्थी रिसर्च के अनुसार एक से लेकर पांच वर्ष तक कक्षाएं लगा सकेंगे। पांच वर्षों के अध्ययन के बाद विद्यार्थियों को पीजी(पोस्ट ग्रेजुएट) डिग्री प्रदान की जाएगी। विद्यार्थी एक ही संस्थान में निरंतर पढ़ाई करते हुए स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर तक की शिक्षा पूरी कर सकेंगे।
डिग्री के बाद विद्यार्थी पीएचडी सहित अन्य कोर्स कर सकेंगे। पूर्व में स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक का पाठ्यक्रम संचालित था, लेकिन सह शिक्षा के तहत स्कूल को नजदीकी बाल स्कूल में मर्ज कर दिया गया है। स्कूल भवन को महाविद्यालय को सौंपा गया है, ताकि खाली भवन का इस्तेमाल हो सके।
अब महाविद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्कूल भवन में जनरल विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है, ताकि मुख्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को शहर से दूर पढ़ाई के लिए सुविधा मिल सके।



स्कूल को एचपी बोर्ड से संचालित करने की मांग अधूरी

कन्या स्कूल को बाल स्कूल में मर्ज करने के विरोध के बावजूद इस स्कूल भवन को महाविद्यालय को हैंडओवर कर दिया गया है। यहां पर स्कूल को एचपी बोर्ड से संचालित किए जाने की मांग उठ रही थी। इसे लेकर छात्राओं और अभिभावकों ने प्रर्दशन भी किए थे और विधानसभा में विधायक आशीष शर्मा ने इस स्कूल में एचपी बोर्ड की कक्षाएं संचालित करने की मांग की थी, लेकिन यह मांग पूरी नहीं हो पाई है।



कोट



विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों और अनुसंधान शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूल भवन में जनरल विज्ञान विषय की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कक्षाओं का संचालन नई शिक्षा नीति 2020 के तहत किया जाएगा। -डॉ. सतीश सोनी, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर



बाक्स:


ऐसे होंगे कोर्स



वर्ष
कोर्स



एक वर्ष
प्रमाणपत्र



दो वर्ष डिप्लोगा कोर्स



तीन वर्ष
डिग्री कोर्स



चार वर्ष
प्रोफेशनल कोर्स



पांच वर्ष
पीजी डिग्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed