सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Girl students expressed their anger against the CBSE syllabus.

Hamirpur (Himachal) News: सीबीएसई पाठ्यक्रम के विरोध में छात्राओं ने जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Girl students expressed their anger against the CBSE syllabus.
हमीरपुर में गांधी चौक पर सीबीएसई को लेकर विरोध कन्या विद्यालय हमीरपुर की छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय कन्या विद्यालय हमीरपुर को छात्र स्कूल हमीरपुर में मर्ज करने और सीबीएसई पाठ्यक्रम करने के विरोध में छात्राओं ने स्कूल परिसर से लेकर डीसी ऑफिस तक विरोध प्रदर्शन किया।
Trending Videos

इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया। एसएमसी के सदस्यों व अभिभावकों में संतोष कुमारी, मीना देवी सीमा देवी, रेणू बाला, नीलम, ज्योति देवी आदि का कहना है कि इससे एकाएक बच्चों पर बोझ पड़ेगा। अभिभावकों का कहना है कि उन्हें सीबीएसई से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन यह सुविधा प्रारंभिक शिक्षा से शुरू की जानी चाहिए, ताकि वह शुरू से ही इसके अभ्यस्त हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से शिक्षा ग्रहण की है, वह सीबीएसई का पैटर्न नहीं समझ सकेंगे। विरोध प्रदर्शन के बाद अभिभावकों ने एडीसी के माध्यम से शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव व शिक्षा निदेशक को भी ज्ञापन प्रेषित किया है।
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल को मर्ज किया जाता है तो कई विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से शिक्षा प्राप्त करने के लिए दस से 12 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कन्या विद्यालय को सीबीएसई से न जोड़ा जाए, ताकि बच्चों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed