सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traffic halted for two hours due to truck getting stuck near girls school

Hamirpur (Himachal) News: कन्या स्कूल के पास ट्रक फंसने से दो घंटे यातायात ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Traffic halted for two hours due to truck getting stuck near girls school
बिझड़ी-घोड़ी धबीरी सड़क पर फंसा ट्रक। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत बिझड़ी-घोड़ी धबीरी सड़क पर कन्या स्कूल के पास एक ट्रक के फंसने से दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसके बाद स्कूली बच्चों के साथ-साथ अन्य लोगों को काफी परेशानी हुई।
Trending Videos

एक ट्रक सरिया लेकर स्थानीय व्यापारी के पास पहुंचा था। ट्रक चालक ने तंग मोड पर वाहन को मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन तंग जगह होने के कारण ट्रक सड़क के बीचों-बीच फंस गया। इसके बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। ट्रक चालक की काफी मशक्कत के बाद भी जब ट्रक नहीं निकल पाया, तो जेसीबी के माध्यम से ट्रक को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि छोटे वाहन चालक पुरानी सड़क से होकर अपने वाहनों को निकाल रहे थे, लेकिन अतिक्रमण के कारण सिकुड़ चुकी इस सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी। एएसआई पुलिस सहायता कक्ष बिझड़ी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रक फंसने के कारण कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। ट्रक को जेसीबी की सहायता से निकाल लिया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुराने सड़क मार्गों की भी देखभाल की जाए तथा उन्हें अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed