{"_id":"699ed344e3784fab3e0c198f","slug":"video-allegations-of-closing-the-public-road-in-badhar-village-women-submitted-a-memorandum-to-the-dc-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बढ़ार गांव में सार्वजनिक रास्ते को बंद करने का आरोप, महिलाओं ने डीसी को सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बढ़ार गांव में सार्वजनिक रास्ते को बंद करने का आरोप, महिलाओं ने डीसी को सौंपा मांगपत्र
गांव बढ़ार में सार्वजनिक रास्ता बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को खेतों से आवागमन करना पड़ रहा है। रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर गांव बढ़ार के लोग एसपी हमीरपुर और उपायुक्त हमीरपुर के पास पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा। ग्रामीणों में अनीता, देशराज आदि ने बताया कि एक महिला ने रास्ते में दीवार बना दी। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के लोग, बच्चे उसी रास्ते से जाते हैं। यह रास्ता 100 साल पुराना है। अगले महीने में गांव में शादी है। कथित रूप से महिला ने रास्ते में दीवार बना दी। कथित रूप से महिला पर स्थानीय नेता के नाम पर धमकाने का आरोप हैं। ग्रामीणों ने एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह और उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ से न्याय की मांग की। उन्होंने रास्ते को जल्द बहाल करवाने की मांग की। यदि रास्ता खुला होगा तो लोगों को आवागमन सुविधाजनक बनेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।