सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur: Bus Driver Suspended for Driving Under the Influence of Alcohol—Know the Full Story

हमीरपुर: शराब के नशे में बस चलाने पर चालक निलंबित, जानें पूरा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 May 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर ने शराब के नशे में बस चलाने पर चालक को निलंबित कर दिया। 

Hamirpur: Bus Driver Suspended for Driving Under the Influence of Alcohol—Know the Full Story
एचआरटीसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर ने शराब के नशे में बस चलाने पर चालक को निलंबित कर दिया। सुजानपुर अस्पताल में हुए मेडिकल परीक्षण में शराब की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई हुई। वहीं परिचालक का भी मेडिकल करवाया गया। इसमें शराब की पुष्टि नहीं हुई। मामला गत दिन का है, जब हमीरपुर से सुजानपुर वाया कोट-चौरी पटलांदर जा रही बस का बीच रास्ते टायर पंक्चर हो गया। टायर को ठीक करवाने के बाद री में सरकारी बस और कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के चालकों में बहसबाजी शुरू हुई।

Trending Videos


बस चालक के शराब के सेवन की आशंका पर सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। चालक-परिचालक का सुजानपुर अस्पताल में मेडिकल करवाया। अब मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि चालक ने शराब का सेवन किया था। हालांकि, चालक के खिलाफ पहले भी शराब के सेवन के बाद बस चलाने की शिकायतें मिली थीं। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने अन्य चालक-परिचालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे ड्यूटी के दौरान नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed