सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur cloth merchant goes missing from home

Hamirpur (Himachal) News: घर से लापता हुआ हमीरपुर का कपड़ा व्यापारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना सदर के तहत मुख्य बाजार में कपड़े का कारोबारी घर से अचानक लापता हो गया है। व्यापारी पवन कुमार सुबह करीब पौने आठ बजे घर से कहीं निकल गए और लौटे नहीं हैं। परिजनों ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्हाेंने पवन कुमार के लापता होने की सूचना पुलिस को दे दी है। परिजनों के अनुसार पवन कुमार मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ गए हैं जिससे उनकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पवन कुमार को अंतिम बार बस अड्डा की ओर जाते हुए देखा गया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed