सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur College to start five job-oriented courses, students to get employment-related training

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज में शुरू होंगे पांच जॉब-ओरिएंटेड कोर्स, छात्रों को मिलेगा रोजगार से जुड़ा प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 20 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बवीता चंदेल
Trending Videos


हमीरपुर। शिक्षा को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए हमीरपुर कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र से पांच नए जॉब-ओरिएंटेड कोर्स शुरू किए जाएंगे। इन कोर्सों का संचालन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत चार वर्षों तक सेमेस्टर प्रणाली में किया जाएगा।
इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ नामी कंपनियों और संस्थानों में वास्तविक कार्य अनुभव भी मिलेगा, जिससे डिग्री पूरी होने के बाद उन्हें रोजगार के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कोर्सों में बैंकिंग, फाइनांशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, ई-कॉमर्स, रिटेल ऑपरेशंस मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स और ह्यूमन रिसोर्स ऑपरेशंस जैसे विषय शामिल किए गए हैं। महाविद्यालय प्रबंधन समिति स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर संसाधनों की उपलब्धता और मांग के अनुसार इन कोर्सों का संचालन करेगी।
इन पाठ्यक्रमों की खास बात यह है कि इन्हें उद्योगों की जरूरतों और वर्तमान मांग के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ-साथ प्रेक्टिकल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट्स के जरिए वास्तविक अनुभव मिलेगा। इससे वे पढ़ाई पूरी करने के बाद सीधे रोजगार के लिए सक्षम हो सकेंगे।
एनईपी 2020 के तहत लागू इस व्यवस्था में छात्रों को मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का विकल्प भी मिलेगा, जिससे वे अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई जारी रख सकते हैं या बीच में छोड़कर बाद में पुनः जुड़ सकते हैं। संवाद

कोट्स

महाविद्यालय में नए सत्र से पांच जॉब ओरिएंटेड कोर्स शुरू होंगे। चार वर्षों तक विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार से जुड़ने का सीधा अवसर मिलेगा। स्टाफ सदस्यों की उपलब्धता के अनुसार कोर्सों का चुनाव किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। -डॉ.सतीश सोनी, प्राचार्य, हमीरपुर महाविद्यालय


जॉब ओरिएंटेड कोर्स

जॉब ओरिएंटेड कोर्स कम समय में विशिष्ट कौशल सिखाकर तुरंत रोजगार पाने में मदद करते हैं, समय की मांग को देखते हुए प्रदेश सरकार और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से महाविद्यालय स्तर पर इन कोर्सों को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed