सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur-Shimla bus service suspended, residents of 15 panchayats upset

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर-शिमला बस सेवा बंद, 15 पंचायतों के लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सुबह के समय शिमला के लिए एचआरटीसी बस सेवा न होने से बस्सी क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

यह बस पहले हमीरपुर से वाया पट्टा, बस्सी और भोरंज होकर सुबह करीब पांच बजे शिमला जाती थी, जिसे कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। हालात सामान्य होने के बावजूद अब तक यह सेवा बहाल नहीं की गई है।
इससे करीब 15 पंचायतों के लोग प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें शिमला जाने के लिए पहले पट्टा तक पहुंचना पड़ता है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन से बस सेवा जल्द शुरू करने की मांग की है। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने कहा कि कोरोना के बाद आय कम होने के कारण बस सेवा बंद की गई थी, लेकिन मांग मिलने पर इसे फिर शुरू किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed