सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Weather Two Days of Relief Rain Returns from April 3 to 6

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में दो दिन राहत, तीन से छह अप्रैल तक फिर बारिश; मौसम अपडेट विस्तार से

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 01 Apr 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में तीन से छह अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार दो अप्रैल की रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Weather Two Days of Relief Rain Returns from April 3 to 6
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार और वीरवार को मौसम साफ रहेगा। कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। तीन से छह अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कई जगह अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

Trending Videos

मंगलवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में धूप खिली। मंगलवार शाम कुल्लू के सैंज में ओलावृष्टि हुई। धर्मशाला में देर रात बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार दो अप्रैल की रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिशऔर अंधड़ का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में बारिश और अंधड़ के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना भी है। बुधवार और वीरवार को मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम पारा
ऊना  30.4
मंडी 29.2
चंबा 26.5
नाहन 26.4
सोलन  25.0

क्षेत्र अधिकतम पारा
धर्मशाला 24.0
शिमला 20.8
मनाली 20.2
कल्पा  17.5
केलांग  10.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed