फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hprca psychology teacher recruitment final result 68 selected 46 posts vacant

राज्य चयन आयोग: साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 68 उम्मीदवारों का चयन; 46 पद फिर भी रह गए खाली

Thu, 24 Sep 2026 02:50 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 24 Sep 2026 02:50 PM IST
सार

HPRCA Psychology Teacher Result: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में साइकोलॉजी शिक्षकों के 114 पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड-26031 के तहत हुई कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के बाद 68 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण 46 पद खाली रह गए हैं।

विज्ञापन
hprca psychology teacher recruitment final result 68 selected 46 posts vacant
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)

विस्तार

स्कूल शिक्षा विभाग में साइकोलॉजी शिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड-26031 के तहत 114 पदों पर आयोजित भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद अंतिम रूप से 68 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


114 पदों के लिए 91 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन
आयोग के अनुसार साइकोलॉजी शिक्षकों के कुल 114 पद फिक्स मानदेय के आधार पर भरने थे। इन पदों के लिए कुल 91 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 77 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के बाद 74 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए चयनित किया गया था। इसके बाद 11 सितंबर को दस्तावेजों की जांच की गई और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद 68 उम्मीदवार अंतिम रूप से चयनित किए गए।
विज्ञापन


46 पदों पर नहीं मिल सके पात्र उम्मीदवार
भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सभी पद नहीं भरे जा सके। आयोग के अनुसार पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण 46 पद खाली रह गए हैं। खाली रह गए पदों में सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग के 9, सामान्य स्वतंत्रता सेनानी परिजन वर्ग का एक, ओबीसी के 10, ओबीसी बीपीएल के 4, एससी के 14, एससी बीपीएल के 4, एससी स्वतंत्रता सेनानी परिजन वर्ग का एक और एसटी वर्ग का एक पद शामिल है। इसके अलावा एसटी बीपीएल के 2 पद भी खाली रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरा परिणाम
आयोग के सचिव ने बताया कि अंतिम परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंक भी दिए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और चयन से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed