फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If you want a job, come to the employment exchange tomorrow.

Hamirpur (Himachal) News: नौकरी चाहिए तो कल आएं रोजगार कार्यालय

Tue, 21 Jul 2026 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 21 Jul 2026 05:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 22 जुलाई को सुबह 10 बजे लघु रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन निजी कंपनियां कुल 115 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेंगी।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हमीरपुर की एक निजी कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के आठ पदों के लिए कंप्यूटर, डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया का ज्ञान रखने वाले जमा दो पास उम्मीदवार पात्र होंगे।
विज्ञापन

एचआर एग्जीक्यूटिव के चार पदों के लिए एमबीए या एलएलबी डिग्रीधारक आवेदन कर सकते हैं। ग्राफिक डिजाइनर एवं वीडियो एडिटर के आठ पदों के लिए 12वीं पास और संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमाधारक पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेब डिजाइनिंग के आठ पदों के लिए वेब डिजाइनिंग एवं डाटा एनालिसिस का ज्ञान रखने वाले 12वीं पास या स्नातक उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। सेल्स एंड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 10 पदों के लिए स्नातक या एमबीए डिग्रीधारक पात्र होंगे। इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
एक अन्य निजी कंपनी में सर्विस एडवाइजर के 25 पदों के लिए मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक या डिप्लोमाधारक 18 से 45 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।
वहीं, मोटर मेकेनिक के 25 पदों के लिए आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सेल्स एग्जीक्यूटिव के 25 पदों के लिए महिला एवं पुरुष स्नातक अभ्यर्थियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए भी आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है।

उन्होंने बताया कि हमीरपुर की ही एक अन्य कंपनी में सेल्स मैनेजर के दो पदों के लिए 25 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष स्नातक उम्मीदवार पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में भाग लेने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed