{"_id":"69cc2770010a54f0fe080630","slug":"instructions-given-to-officials-for-sampling-and-testing-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-188664-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अधिकारियों को दिए सैंपलिंग और टेस्टिंग के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अधिकारियों को दिए सैंपलिंग और टेस्टिंग के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने अधिकारियों को नियमित रूप से उचित मूल्य की दुकानों, गोदामों और आटा मिलों का निरीक्षण करने के साथ-साथ सैंपलिंग-टेस्टिंग करने के निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले की सभी 320 उचित मूल्य की दुकानों में सफाई और खाद्यान्नों का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करें तथा दुकानों को साफ-सुथरा एवं आकर्षक लुक देने के लिए संचालकों को विशेष रूप से प्रेरित करें।
मंगलवार को हमीरपुर जिले के दौरे के दौरान हमीर भवन में जिला प्रशासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के क्रियान्वयन से संबंधित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डॉ. एसपी कत्याल ने कहा कि खाद्यान्नों की गुणवत्ता एवं भंडारण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि संबंधित अथॉरिटी का शिकायत नंबर भी प्रदर्शित किया जाना चाहिए, ताकि उपभोक्ता तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करवा सकें। आटा मिलों को एनएफएसए के तहत आवंटित गेहूं की पिसाई के समय भी अधिकारी मौके पर मौजूद रहें। अगर किसी उचित मूल्य की दुकान का संचालन बेहतरीन ढंग से हो रहा है तो उसकी अनुशंसा आईएसओ सर्टिफिकेशन के लिए भी की जा सकती है।
दिव्यांगों, बुजुर्गों और गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों पर विशेष रूप से फोकस करें। जिले में 1351 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 साल तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार के वितरण के संबंध में डॉ. एसपी कत्याल ने कहा कि महिलाओं को पूरक पोषाहार के महत्व से भी अवगत करवाया जाना चाहिए। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
Trending Videos