{"_id":"69d552cc93286a266b057526","slug":"interviews-for-iti-diploma-holders-on-10th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-189427-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई डिप्लोमा धारकों के साक्षात्कार 10 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई डिप्लोमा धारकों के साक्षात्कार 10 को
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बद्दी की एक कंपनी के प्लांट में अप्रेंटिस के 55 पदों को भरने के लिए 10 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इन पदों के लिए वर्ष 2022 से 2025 तक के पास आउट इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल ट्रेड के आईटीआई डिप्लोमाधारक पात्र हैं। आवेदकों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित युवाओं को 13,500 से लेकर 15,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि युवा अपने मूल प्रमाणपत्रों तथा हिमाचली प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। संवाद
Trending Videos