{"_id":"699df62e3dcfc8b1d90f54d0","slug":"jitendras-speech-on-the-topic-of-lessons-from-indian-democracy-was-excellent-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-184662-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भारतीय लोकतंत्र के सबक विषय पर जितेंद्र का भाषण उम्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भारतीय लोकतंत्र के सबक विषय पर जितेंद्र का भाषण उम्दा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए निर्णायक मंड
विज्ञापन
हमीरपुर। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2026 का आयोजन मंगलवार को गौतम कॉलेज हमीरपुर में किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त गंधर्वा राठौर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भारतीय लोकतंत्र के सबक विषय पर जितेंद्र का भाषण सबसे उम्दा रहा।
कार्यक्रम में गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज के एमडी जगदीश गौतम विशिष्ट अतिथि व प्राचार्य डॉक्टर नीता ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से किया। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने अतिथि का स्वागत शॉल, टोपी व मोमेंटों देकर किया। युवा लीडर नितिन कुमार ने विकसित भारत युवा कनेक्ट के ऊपर अपने विचार रखे।
जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने और अपने विचार व्यक्त करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों ने जिला स्तर पर भारतीय लोकतंत्र के सबक विषय पर भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में पांच प्रतिभागियों को चयनित किया गया। प्रथम स्थान जितेंद्र कुमार, द्वितीय स्थान अदिति शर्मा, तृतीय स्थान अंकिता शर्मा, चतुर्थ स्थान जतिन व पांचवा स्थान ऋतिक ने प्राप्त किया। चयनित प्रतिभागी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रो. डॉ. मनोज डोगरा ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
Trending Videos