फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Keep wet and dry waste separate; pay fees on time: Municipal Council

गीला-सूखा कूड़ा अलग रखें, समय पर जमा करवाएं शुल्क : नगर परिषद

Tue, 21 Jul 2026 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 21 Jul 2026 05:12 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर ने शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सोमवार को दुकानदारों को गीले और सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने और कूड़ा संग्रहण शुल्क समय पर जमा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर परिषद की सफाई निरीक्षक आर्यन मनिहास और उपाध्यक्ष विनय स्याल ने बाजार में दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने से सफाई कर्मचारियों को कचरा उठाने में सुविधा होगी और कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों और उपभोक्ताओं से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण सुविधा के बदले निर्धारित शुल्क भी समय पर जमा करवाने की अपील की। घरेलू और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठाने के लिए 50 से 100 रुपये तक मासिक शुल्क निर्धारित है लेकिन कई उपभोक्ताओं ने लंबे समय से इसका भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के अनुसार शुल्क का बकाया करीब एक करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जिससे परिषद की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। सोमवार को विशेष अभियान चलाकर लोगों को समय पर शुल्क जमा कराने और गीला-सूखा कूड़ा अलग रखने के लिए हिदायत दी गई।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता समय-समय पर शुल्क की अदायगी करें और कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed