{"_id":"6a5e0abfbf83043c6e02bd4c","slug":"leakage-in-chamber-adds-to-shopkeepers-woes-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-201570-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चैंबर में रिसाव से बढ़ी दुकानदारों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चैंबर में रिसाव से बढ़ी दुकानदारों की परेशानी
Tue, 21 Jul 2026 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर क्षेत्र के तहत सब्जी मंडी के पास सीवरेज चैंबर से रिसाव होने के कारण दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों के अनुसार तीन दिन से चैंबर से लगातार गंदा पानी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। इसके कारण उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
राहगीर विजय कुमार, दिनेश कुमार, दुकानदार भागा राम और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चैंबर से रिसाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी समय-समय पर चैंबर की सफाई कर देते हैं लेकिन कुछ ही समय बाद समस्या फिर से उत्पन्न हो जाती है। वाहनों के गुजरने पर गंदा पानी राहगीरों और दुकानदारों के कपड़ों पर गिरता है, जिससे ग्राहक दुकानों के आसपास रुकने से भी कतराते हैं।
इसका प्रतिकूल प्रभाव व्यापार पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पहले भी यह समस्या सामने आई थी और तब भी विभाग ने तीन दिन बाद ही इसका समाधान किया था। उन्होंने मांग की कि विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान करे ताकि लोगों और दुकानदारों को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।
उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राकेश वात्स्यायन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और शीघ्र ही इसका समाधान कर दिया जाएगा।