{"_id":"6a63c0d273844990d505f101","slug":"mla-ashish-hails-the-reopening-of-the-girls-school-as-a-victory-of-the-peoples-struggle-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-202112-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कन्या स्कूल बहाली को विधायक आशीष ने बताया जनसंघर्ष की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कन्या स्कूल बहाली को विधायक आशीष ने बताया जनसंघर्ष की जीत
Sat, 25 Jul 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सदर विधायक आशीष शर्मा ने हमीरपुर के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बहाली और सह-शिक्षा व्यवस्था दोबारा लागू करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे जनता और भाजपा के लगातार संघर्ष की जीत बताया।
शुक्रवार को मीडिया को जारी बयान में विधायक ने कहा कि सरकार ने बिना पर्याप्त तैयारी और जनभावनाओं को समझे दोनों विद्यालयों के विलय का निर्णय लिया था। इसके विरोध में छात्र, अभिभावक, शिक्षक और भाजपा लगातार आवाज उठाते रहे, जिसके बाद सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।
आशीष शर्मा ने कहा कि पहले गलत फैसला लेकर लोगों को परेशान किया गया और अब उसी फैसले को वापस लेने पर कांग्रेस नेता जश्न मना रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार पहले स्कूल बंद करती है और फिर बहाल कर अपनी ही पीठ थपथपाने लगती है। यह उपलब्धि नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी का प्रमाण है।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू का नाम लिए बिना कहा कि सरकार के बड़े नेताओं को बताना चाहिए कि उन्होंने हमीरपुर के लिए कौन-सा नया संस्थान, परियोजना या विकास कार्य दिया है, जिससे जिले के लोगों को सीधा लाभ मिला हो। उन्होंने कहा कि केवल बयान देने और श्रेय लेने से विकास नहीं होता, जनता ठोस काम देखना चाहती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में जनता का सामना करना पड़ेगा और जनता फैसलों व विकास कार्यों के आधार पर जवाब देगी।