फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Municipal Council cracks down in Sujanpur; takes action against encroachment and outstanding dues.

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में नगर परिषद ने कसा शिकंजा, अतिक्रमण और बकाया शुल्क पर की कार्रवाई

Sat, 25 Jul 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 25 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर ने शहर की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण और बकाया शुल्क वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने बस स्टैंड, मुख्य बाजार, दुकानों और ऐतिहासिक जल स्रोत नौण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में नगर परिषद अध्यक्ष नीलम धीमान, उपाध्यक्ष विनय स्याल, कनिष्ठ अभियंता तिलक राज और सफाई निरीक्षक आर्यन मिन्हास मौजूद रहे। बस स्टैंड के समीप दुकानों के आगे नालियों पर लगे लोहे के जालों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

दुकानदारों को बाहर रखा सामान हटाने, अतिक्रमण खत्म करने और जालों पर भारी सामान न रखने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद ने दुकानदारों से कूड़ा शुल्क और दुकान किराया समय पर जमा करवाने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने ऐतिहासिक जल स्रोत नौण और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष विनय स्याल ने बताया कि नगर परिषद पर करीब दो करोड़ रुपये का कूड़ा शुल्क और दुकान किराया बकाया है। उन्होंने कहा कि नियमित वसूली अभियान चलाकर बकाया राशि जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed