सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT Hamirpur Students Breakthrough Broken Bones to be Repaired Using Eggshells

एनआईटी हमीरपुर के छात्रों का कमाल: अंडे के छिलकों से जुड़ेगी टूटी हड्डी, दोहरी सर्जरी से मिलेगी निजात; जानें

कमलेश रतन भारद्वाज, हमीरपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 13 Apr 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

एनआईटी हमीरपुर के छात्रों ने ऐसा बॉयोडिग्रेडेबल स्कैफोल्ड (रॉड) तैयार किया है, जो हड्डी को सहारा देने के बाद शरीर में खुद ही घुल जाएगा। अभी तक फ्रेक्चर में इस्तेमाल होने वाली टाइटेनियम रॉड हड्डी जुड़ने के बाद निकालना अनिवार्य होती है। जानें विस्तार से...

NIT Hamirpur Students Breakthrough Broken Bones to be Repaired Using Eggshells
एनआईटी हमीरपुर के टेक फेस्ट निबंस में टाइटेनियम रॉड के विकल्प का आइडिया देने वाले छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फ्रेक्चर के इलाज में अब महंगी और दोहरी सर्जरी से राहत मिलेगी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने अंडे के छिलकों और जैविक तत्वों से ऐसा बॉयोडिग्रेडेबल स्कैफोल्ड (रॉड) तैयार किया है, जो हड्डी को सहारा देने के बाद शरीर में खुद ही घुल जाएगा। इससे मरीज को रॉड निकालने के लिए दोबारा ऑपरेशन नहीं करवाना पड़ेगा। 

Trending Videos

अभी तक फ्रेक्चर में इस्तेमाल होने वाली टाइटेनियम रॉड हड्डी जुड़ने के बाद निकालना अनिवार्य होती है। कई बार यह प्रक्रिया मरीजों के लिए महंगी और दर्दनाक साबित होती है। नए स्कैफोल्ड के आने से इलाज न सिर्फ आसान होगा, बल्कि किफायती भी बनेगा। विद्यार्थियों ने अंडे के छिलकों से कैल्शियम कार्बोनेट निकालकर ऑर्थोफॉस्फोरिक एसिड से रिएक्शन कराया, जिससे हाइड्रॉक्सीएपेटाइट प्राप्त हुआ। हाइड्रॉक्सीएपेटाइट मानव हड्डियों का प्रमुख घटक है। इसके बाद इसे जिलेटिन और काइटोसैन से बने बायोपॉलीमर मैट्रिक्स के साथ मिलाकर माइनस 55 डिग्री सेल्सियस पर प्रोसेस किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार संरचना हड्डी के अंदर स्कैफोल्ड की तरह काम करेगी और समय के साथ शरीर में अवशोषित हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट को मैटीरियल साइंस (सामग्री विज्ञान) विभाग के विद्यार्थियों सक्षम, कृष, तनिष्क और प्रकृति ने फैकल्टी इंचार्ज डॉ. विक्रम वर्मा के निर्देशन में तैयार किया है। 

छात्रों के मुताबिक यह स्कैफोल्ड पूरी तरह बॉयोडिग्रेडेबल और सुरक्षित है, जिससे साइड इफेक्ट की संभावना भी कम है। इस नवाचार को संस्थान के टेकफेस्ट निंबस में पेश किया गया, जहां इसे काफी सराहना मिली। इस नवाचार के सफल रूप से विकसित होने की स्थिति में हेल्थकेयर की दिशा में मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। 
 

मौजूदा ट्रीटमेंट (टाइटेनियम रॉड)
रॉड की कीमत : करीब 15,000 रुपये
दोहरी सर्जरी खर्च : 1 से 2 लाख रुपये
दो बार ऑपरेशन जरूरी

नया बॉयोडिग्रेडेबल स्कैफोल्ड 
अनुमानित कीमत : 4,000–5,000
दूसरी सर्जरी की जरूरत नहीं, खर्चा आधा। 

मरीज को कम दर्द और जोखिम
विद्यार्थियों की ओर से हेल्थकेयर के साथ अन्य क्षेत्रों में नवाचार पेश किए गए हैं। इनका समाज को लाभ मिले, इसके लिए इन्हें इंडस्ट्री के साथ जोड़ने और विकसित करने के लिए संस्थान का प्रयास रहेगा। -डॉक्टर अर्चना नानोटी, रजिस्ट्रार, एनआईटी हमीरपुर

यह है खासियत
शरीर में खुद घुलने वाली रॉड, हड्डी जैसी ही जैविक संरचना, दूसरी सर्जरी से छुटकारा, सस्ता इलाज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed