सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Procurement of turmeric prepared through natural farming begins

Hamirpur (Himachal) News: प्राकृतिक खेती से तैयार हल्दी की खरीद शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 13 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर । जिले में प्राकृतिक खेती से तैयार हल्दी की खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने आतमा परियोजना के तहत अब तक 38 किसानों से करीब 60 क्विंटल हल्दी खरीद ली है।
Trending Videos

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों द्वारा हल्दी का उत्पादन किया जा रहा है। आतमा परियोजना हमीरपुर ने अप्रैल महीने से ही ब्लॉक कार्यालयों के माध्यम से किसानों से हल्दी की खरीदारी शुरू की है। यह प्रक्रिया तीन महीने तक चलेगी, जिसमें करीब 95 क्विंटल हल्दी खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को उनकी उपज के लिए 90 रुपये प्रति किलो की दर से भुगतान किया जाएगा, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और किसानों की सूची भी तैयार की गई है।
प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों में उत्साह देखा जा रहा है, और कृषि विभाग का दावा है कि इस पहल से रासायनिक मुक्त कृषि को बढ़ावा मिल रहा है, जो स्वास्थ्य, पर्यावरण और मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
गौरतलब है कि हमीरपुर में करीब 20 हजार किसान 3000 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं, हल्दी सहित अन्य सब्जियों की खेती कर रहे हैं।

कोट

प्राकृतिक खेती से ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। लोगों को आजीविका के अवसर भी प्राप्त होंगे। हल्दी खरीद प्रक्रिया तीन महीने तक होगी। -राकेश धीमान, परियोजना निदेशक, आतमा परियोजना हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article