{"_id":"69dbf2579863a174390e6bd8","slug":"incomplete-construction-at-tauni-devi-has-increased-peoples-troubles-increasing-the-risk-of-accidents-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-190018-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में अधूरे निर्माण ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, हादसों का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में अधूरे निर्माण ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, हादसों का खतरा बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी में कांगड़ा बैंक चौक के पास नालियों पर निकले सरिये। संवाद
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। विकास खंड बमसन के टौणी देवी कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग-03 का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
अस्पताल चौक, टौणी देवी माता मंदिर चौक, कांगड़ा बैंक चौक सहित अन्य स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे नालियों के ऊपर निकले लोहे के सरिये पैदल चलने वालों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। इन सरियों से कई लोग ठोकर खाकर गिर चुके हैं, खासकर बुजुर्ग और बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
रात के समय समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि स्ट्रीट लाइटें तो लगी हैं, लेकिन संचालित नहीं हो रही हैं। अंधेरे में रास्ता साफ दिखाई नहीं देता, जिससे पैदल चलने वालों को हर कदम संभलकर रखना पड़ता है। एनएच 03 का निर्माण कार्य पिछले पांच वर्षों से जारी है, लेकिन इससे स्थानीय लोगों की दिक्कतें कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं।
कभी निर्माण कंपनी पेयजल पाइप को तोड़ देती है, जिससे पानी की सप्लाई प्रभावित हो जाती है, तो कभी सड़क मार्ग खोदने या तोड़ने से आवाजाही में रुकावट आ जाती है। कई जगहों पर सड़क का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है और धूल से आंखों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने कई बार निर्माण कंपनी को शिकायत दी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
--
लंबे समय से समस्या बरकरार है। नालियों का निर्माण बीच में ही छोड़ दिया है। निर्माण कंपनी को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करना चाहिए। -अशोक कुमार, दुकानदार
बुजुर्ग लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। नालियों में गिरने का खतरा बना रहता है। रात को अधिक दिक्कतें पेश आती हैं। -अनिल सुमन, दुकानदार
निर्माण कंपनी से कई बार कार्य में शीघ्रता लाने की मांग की है। निर्माण धीमी गति से चला है। ऐसे में तो कई साल काम को पूरा होने के लिए लग जाएंगे। -पवन कुमार, दुकानदार
निर्माण कंपनी का काम कभी संतोषजनक नहीं रहा है। निर्माण कंपनी को कई बार शिकायतें दी हैं। कंपनी को काम जल्द से जल्द करवाना चाहिए। -मदन लाल, दुकानदार
कोट
टौणी देवी में कार्य तीव्र गति से चला है। सरिये निकलने की समस्या भी ध्यान में आई है। दो-तीन दिन में समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। -अंकित सिंह, हाइवे इंजीनियर, एनएच 03 निर्माण कंपनी
Trending Videos