सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Open drain near animal hospital troubles people

Hamirpur (Himachal) News: पशु अस्पताल के पास खुले नाले से लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 17 Mar 2026 05:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नाले की गंदगी आ रही बाहर, चारों ओर बदबू का आलम
Trending Videos


लोगों ने एसडीएम से उठाई समस्या के समाधान की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल के तहत मैहरे-बड़सर बाया पशुपालन अस्पताल के पास खुले में बह रहे नाले से लोगों को परेशानी हो रही है। समस्या को लेकर लोगों ने सोमवार को जगन्नाथ धीमान के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मैहरे-बड़सर पशुपालन अस्पताल के पास संपर्क सड़क के साथ ग्रामीण बैंक के सामने से एक नाला बह रहा है।
इस नाले में दुकानदारों और लोगों के घरों का गंदा पानी बहता है। सड़क पर नाली अंडरग्राउंड कर दी गई है, लेकिन नाला खुले में बह रहा है। खुले नाले की गंदगी बाहर आ रही है जिससे आस पास बदबू पसरी है। इससे लोगों को सांस लेना भी दूभर हो गया है। इस गंदे नाले से दो कुएं भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गंदगी के कारण क्षेत्र में किसी भी समय कोई भी भयंकर बीमारी फैल सकती है जबकि स्वास्थ्य विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों रमेश चंद, सतीश कुमार, कृष्ण चंद्र सोनी, श्रीकांत सोनी, राजकुमार कश्यप, बबली और अन्य लोगों ने कहा कि मैहरे -बड़सर बाया पशुपालन अस्पताल संपर्क सड़क में ग्रामीण बैंक के सामने से खुले में बह रहे गंदे नाले की बदबू के कारण समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का समाधान करके निजात दिलाई जाए।एसडीएम स्वाति डोगरा ने कहा कि समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed