सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Parents did not send their girls to school and protested for half an hour at Indrapal Chowk.

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल में अभिभावकों ने नहीं भेजी छात्राएं, इंद्रपाल चौक पर आधा घंटा किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 19 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Parents did not send their girls to school and protested for half an hour at Indrapal Chowk.
एसडीएम  नादौन निशांत शर्मा को ज्ञापन सौंपते अभिभावक। संवाद
विज्ञापन
सह-शिक्षा के विरोध में जताया रोष, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, कहा- सह शिक्षा वाले स्कूल में नहीं भेजेंगे बच्चियां
Trending Videos

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर छात्राओं को बाल स्कूल में ही पढ़ाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन में सह शिक्षा लागू किए जाने के विरोध में शनिवार को भी अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने अपनी छात्राओं को स्कूल नहीं भेजा और मुख्य बाजार स्थित इंद्रपाल चौक पर आधे घंटे तक धरना देकर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर स्कूल के विलय और छात्राओं की सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद अभिभावकों ने एसडीएम नादौन के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपकर छात्राओं को बाल (कन्या) स्कूल में ही पढ़ाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अभिभावकों में नविता रानी, रंजना कुमारी, अंजना शर्मा, बबली, अनिता शर्मा, पुष्पा कुमारी और अनिता देवी आदि ने कहा कि वे सरकार द्वारा तय किसी भी बोर्ड में बच्चों को पढ़ाने के लिए तैयार हैं, लेकिन छात्राओं को सह-शिक्षा वाले स्कूल में नहीं भेजेंगे।
उन्होंने कहा कि पहले अलग कन्या स्कूल होने के कारण ही उन्होंने सुरक्षित वातावरण की उम्मीद में अपनी बेटियों का दाखिला वहां करवाया था, लेकिन सह-शिक्षा लागू होने से यह सुरक्षा प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने मांग की है कि छात्राओं को पूर्व की भांति कन्या विद्यालय में ही पढ़ाया जाए, ताकि स्कूल का अस्तित्व भी बना रहे।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो सोमवार से वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

कोट

स्कूल प्रशासन और अभिभावकों को एक साथ बैठाकर बात की है। अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का आग्रह किया। मांग को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। स्कूल में छात्राओं को किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। -निशांत शर्मा, एसडीएम नादौन



बॉक्स

स्कूल प्रशासन को संयुक्त सतर्कता कमेटी गठित करने के निर्देश

सह शिक्षा का विरोध कर रहे अभिभावकों के प्रदर्शन के बाद एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कार्यालय में बैठक की। बैठक में अभिभावकों को स्कूल में छात्राओं को भेजने में आ रही समस्या के बारे में चर्चा की गई। चर्चा के बाद एसडीएम ने स्कूल प्रधानाचार्य को संयुक्त सतर्कता कमेटी गठित करने और सुरक्षा व्यवस्था के लिए छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमेटी स्कूल परिसर में नजर रखेगी, ताकि परिसर में छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

एसडीएम  नादौन निशांत शर्मा को ज्ञापन सौंपते अभिभावक। संवाद

एसडीएम  नादौन निशांत शर्मा को ज्ञापन सौंपते अभिभावक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed