{"_id":"6a63bf12dd3e666e850fd131","slug":"patients-woes-compounded-by-the-unavailability-of-doctors-at-barsar-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-202109-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर अस्पताल में चिकित्सक न मिलने से बढ़ा मरीजाें का मर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर अस्पताल में चिकित्सक न मिलने से बढ़ा मरीजाें का मर्ज
Sat, 25 Jul 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल बड़सर में रिक्त पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में शुक्रवार को चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह ओपीडी खुलते ही बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे, लेकिन पर्याप्त चिकित्सक उपलब्ध न होने से उन्हें जांच के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल में प्रतिदिन 250 से 300 मरीजों की ओपीडी दर्ज होती है। स्थानीय लोगों में मिलाप चंद, रमेश चंद, प्रकाश चंद, राजेंद्र सिंह और केवल कृष्ण सहित अन्य लोगों ने बताया कि अस्पताल में 10 चिकित्सकों के पद भरे होने के बावजूद समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
उनका कहना है कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। इस संबंध में बीएमओ अरविंद टंडन ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों की रात्रि सेवाएं भी संचालित होती हैं, जिसके कारण सभी डॉक्टर एक साथ ओपीडी में उपलब्ध नहीं हो पाते।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो चिकित्सक अवकाश पर हैं, एक चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति भोटा में है और एक चिकित्सक वार्ड राउंड पर थे। इसके बावजूद उन्होंने स्वयं भी मरीजों को सेवाएं दीं। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।