फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners demanded payment of outstanding dues and medical bills.

Hamirpur (Himachal) News: पेंशनरों ने बकाया राशि और चिकित्सा बिलों के भुगतान की उठाई मांग

Sat, 25 Jul 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 25 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। हिम-आंचल पेंशनर्ज संघ, भोरंज खंड इकाई की बैठक ठारा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान राजकुमार पटियाल ने की। बैठक में पेंशनर साथियों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

बैठक में जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की पेंशन संशोधन की बकाया राशि, महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों और जारी किस्तों के एरियर का भुगतान करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा लंबित चिकित्सा बिलों के शीघ्र भुगतान को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम ने बताया कि पहली जुलाई को वर्ष 2016 से पहले के सभी पेंशनरों में 25 हजार रुपये तक बेसिक पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों को पेंशन एरियर का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने सरकार से शेष पेंशनरों को भी जल्द भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजने की प्रक्रिया से आ रही समस्याओं को लेकर सरकार से पुराने फार्म पर जीवित प्रमाणपत्र जमा करने की व्यवस्था जारी रखने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।

बैठक में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पेंशनरों को हार, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्त सचिव शंभू राम, जिला प्रधान देव राज पटियाल, तोता राम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed