{"_id":"6a63bf43f55c4c884a0a5dfc","slug":"social-security-pension-beneficiaries-should-complete-e-kyc-verification-within-one-month-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-202120-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी एक माह में करवाएं ई-केवाईसी सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी एक माह में करवाएं ई-केवाईसी सत्यापन
Sat, 25 Jul 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला कल्याण अधिकारी हमीरपुर चमन लाल शर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों से समय रहते आधार आधारित ई-केवाईसी सत्यापन करवाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र लाभार्थियों को समय पर पेंशन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
चमन लाल शर्मा ने बताया कि जिला हमीरपुर में सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का राजस्व एवं ई-केवाईसी सत्यापन कार्य जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जुलाई 2025 में शुरू किया गया था। जिले में अब तक 51,825 पेंशन लाभार्थियों का आधार आधारित ई-केवाईसी सत्यापन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ पेंशन लाभार्थी अभी भी ई-केवाईसी सत्यापन नहीं करवा पाए हैं, जिसके कारण उनकी पेंशन का भुगतान प्रभावित हो रहा है। ऐसे लाभार्थियों को एक माह के भीतर संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर ई-केवाईसी करवाने का अंतिम अवसर दिया गया है।
जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि निर्धारित अवधि में ई-केवाईसी सत्यापन नहीं करवाने पर यह माना जाएगा कि संबंधित व्यक्ति पेंशन प्राप्त करने का इच्छुक नहीं है या वह सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए पात्र नहीं है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की, ताकि पेंशन निर्बाध रूप से जारी रह सके।