सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Special assistance of Rs 3920 crore, a big gift from the Central Government: Rakesh

3920 करोड़ की विशेष सहायता, केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा : राकेश

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर हिमाचल प्रदेश के लिए स्वीकृत 3920 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
Trending Videos

मीडिया को दिए बयान में राकेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्राइड ऑफ हिल्स योजना के अंतर्गत यह सहायता प्रदान की है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में आधारभूत ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है। यह सहायता नौ पर्वतीय राज्यों के लिए घोषित 25,000 करोड़ के विशेष पैकेज का हिस्सा है, जिसका मुख्य लक्ष्य पूंजीगत व्यय को बढ़ावा देना और विकास परियोजनाओं को गति देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह सहायता हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई है, ताकि दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार हिमाचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसदों, खासकर अनुराग सिंह ठाकुर का भी धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों से यह सहायता संभव हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed