सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sports ground facility will soon be available near Mini Secretariat Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय भोरंज के पास जल्द मिलेगी खेल मैदान की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sports ground facility will soon be available near Mini Secretariat Bhoranj
मिनी सचिवालय भोरंज के समीप बन रहा खेल मैदान। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। मिनी सचिवालय भोरंज के समीप खेल मैदान लगभग तैयार हो गया है। करीब 90 फीसदी निर्माण पूरा हो गया है। निर्माण के बाद खेल मैदान से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों, खासकर बच्चों और युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
Trending Videos

करीब 15 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस खेल मैदान का निर्माण लोक निर्माण विभाग कर रहा है। मैदान में डंगे लगाए जा चुके हैं। मैदान को समतल किया गया है। वहीं चहारदीवारी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भोरंज मिनी सचिवालय के आसपास पहले कोई समुचित खेल मैदान उपलब्ध नहीं था। मैदान उपलब्ध नहीं होने के कारण युवा वर्ग निराश था। मैदान की कमी को दूर करने के लिए बाजार क्षेत्र के पास मैदान बनाया जा रहा है। मैदान के निर्माण से खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
वहीं वरिष्ठ लोग भी इस मैदान में शाम को टहल सकेंगे। युवाओं ने खेल निर्माण के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

कोट

मिनी सचिवालय भोरंज के समीप खेल मैदान का निर्माण जारी है। दस फीसदी कार्य बचा है, जिस जल्द पूरा कर लिया जाएगा। -राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भोरंज
मिनी सचिवालय भोरंज के समीप बन रहा खेल मैदान। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed