{"_id":"69e3dc9bc88edc48b10c916e","slug":"spread-the-organizations-policies-to-the-people-rakesh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-190663-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएं : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएं : राकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रथम संगठनात्मक बैठक की दीप प्रज्जवल
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रथम संगठनात्मक बैठक हमीरपुर में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम गान के साथ हुई।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।
प्रदेश सहसंयोजक प्रेम सिंह भरमौरिया ने प्रकोष्ठ की संरचना और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच समाज के प्रबुद्ध वर्ग को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का माध्यम है।
जिला संयोजक इंजीनियर त्रिलोक नाथ गर्ग ने भविष्य की रणनीतियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ नीति-निर्माण, जनजागरण और विचार-विमर्श का सशक्त मंच है, जो समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करेगा।
जिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सतीश शर्मा ने ‘इनोवेटिव एजुकेशन’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ समाज के प्रबुद्ध वर्ग को विचारधारा और नीति से जोड़ने का कार्य करता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X