सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students will learn about anemia and mental health.

Hamirpur (Himachal) News: एनीमिया और मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 20 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेशभर के व्यावसायिक कोर्स संचालिक सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को एनीमिया और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के लिए व्यावसायिक शिक्षक स्कूल स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
Trending Videos

कार्यक्रम आयोजन से पूर्व प्रदेशभर से 345 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में 21 से 30 मार्च तक तीन चरणों में होगा। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य विशेषज्ञ, शिक्षाविद और संसाधन व्यक्ति शिक्षकों को स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को हेल्थ एंड केयर(स्वास्थ्य और देखभाल) विषय पढ़ने, एनीमिया से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य, फर्स्ट एड किट का प्रयोग, स्वास्थ्य देखभाल के कौशल, स्कूल स्तर पर पाठ्यक्रम स्कूल स्तर पर पढ़ाई के दौरान आने वाली परेशानियों के साथ विद्यार्थियों को ऑन जाॅब ट्रेनिंग देने और प्रेक्टिकल के माध्यम से समझाने और स्कूल स्तर पर गतिविधियां आयोजित करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

डाइट गौना में 21 से 30 तक व्यवसायिक कोर्स हेल्थ एंड केयर के शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित होगी। कार्यशाला में शिक्षकों को स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को पढ़ाई, आन जाॅब ट्रेनिंग सहित अन्य विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी। -नवीन शर्मा, डीपीओ समग्र शिक्षा एवं उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article