सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tauni Devi-Kakadiyar road is full of potholes, making travel risky.

Hamirpur (Himachal) News: गड्ढों से भरी टौणी देवी-ककड़ियार सड़क, सफर जोखिमपूर्ण

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 20 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tauni Devi-Kakadiyar road is full of potholes, making travel risky.
टौणी देवी-ककड़ियार सड़क की खराब हालत। संवाद
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी से ककड़ियार तक कालेअंब सड़क की हालत बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। यह मार्ग स्थानीय लोगों के लिए रोज़मर्रा की आवाजाही का प्रमुख साधन है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
Trending Videos

कालेअंब, ककड़ियार, स्वाहल सहित कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई जगह सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे वाहन चालकों को संतुलन बनाए रखना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ वाहन चालक ही नहीं, बल्कि पैदल चलने वाले लोग भी इस मार्ग से गुजरने से बचते हैं और गड्ढों के कारण उन्हें सड़क किनारे से चलना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग इस समस्या की अनदेखी कर रहा है।
क्षेत्र में छोटे-मोटे हादसों की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। समय रहते मरम्मत न होने पर बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है।

----
सड़क की हालत खराब है। सड़क को देखकर प्रतीत होता है कि लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। लोक निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत समय पर करनी चाहिए। -संजीव कुमार, निवासी कालेअंब
यह सड़क काफी जर्जर है। बरसात के दिनों में समस्या और भी बढ़ जाती है। समस्या का समाधान जल्द होना आवश्यक है। -सुमित कुमार निवासी ककड़ियार
अक्सर दोपहिया वाहन यहां पर हादसे का शिकार हो रहे हैं। कई जगह सड़क उखड़ चुकी है। विभाग को जल्द इसका समाधान करना चाहिए। -राजीव ठाकुर, निवासी ककड़ियार
सड़क पर पड़ी बजरी से चलने में दिक्कतें आती हैं। सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बने हैं। सड़क की जल्द मरम्मत की जाए। -रजनीश, निवासी टपरे

कोट

ग्रामीणों की समस्या ध्यान में आई है। सड़क की मरम्मत जल्द ही करवा दी जाएगी। लोगों का आवागमन सुगम सुनिश्चित किया जाएगा। -नितिश, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग टौणी देवी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article