सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Technical survey of landslide affected area in village Khilan

Hamirpur (Himachal) News: गांव खिलां में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का होगा तकनीकी सर्वेक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 03 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को जोलसप्पड़ पंचायत के गांव खिलां में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

पिछले वर्ष की बरसात में यहां भूस्खलन से करीब 200 कनाल निजी भूमि पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे जमीन पर बड़ी दरारें पड़ गई हैं और वहां खेती-बाड़ी और पशु चारे का उत्पादन पूरी तरह बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नादौन ने पहले उपमंडल भू-संरक्षण अधिकारी से मौके की रिपोर्ट मंगवाई थी, जिसे आगे भेजा गया। इसके आधार पर एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने उपायुक्त से एनआईटी हमीरपुर की तकनीकी टीम से सर्वेक्षण कराने का आग्रह किया था।
उपायुक्त ने अब लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को विशेष टीम गठित कर एनआईटी विशेषज्ञों की सहायता से क्षेत्र का तकनीकी निरीक्षण करने और समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed