{"_id":"6ad7b451a9d5d09a450adc7c","slug":"the-four-accused-had-stayed-at-a-hotel-before-stealing-the-bag-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-212801-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बैग चोरी करने से पहले होटल में ठहरे थे चारों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बैग चोरी करने से पहले होटल में ठहरे थे चारों आरोपी
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत बस में सफर कर रही एक महिला का बैग चोरी करने के मामले में पुलिस ने अहम खुलासा किया है। वारदात को अंजाम देने से पहले चारों आरोपी बिलासपुर के एक होटल में ठहरे थे। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की नकदी बरामद कर ली है, जबकि महिला का मोबाइल फोन अभी बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता निर्मला बीवी (55), पत्नी इस्माइल खान, निवासी गांव व डाकघर कटौहड़ खुर्द, तहसील अंब, जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि वह 17 अक्तूबर 2026 को अपनी माता जुमी बीवी और पिता सफरदीन के साथ लदरौर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान भोटा बस स्टैंड पहुंचने पर उनका कैरी बैग गायब मिला। बैग में महिला का पर्स और मोबाइल फोन रखा हुआ था। पर्स में 5,200 रुपये नकद थे। बैग चोरी होने का पता चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भोटा में दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान मामले में चार आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। भागे गए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर।