सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Municipal Corporation has resubmitted the 31 crore budget proposal for approval.

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम ने 31 करोड़ का बजट प्रस्ताव दोबारा मंजूरी के लिए भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 20 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 31 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव संशोधित कर दूसरी बार मंजूरी के लिए शहरी विकास विभाग के निदेशक को भेज दिया है।

इससे पहले भेजे गए प्रस्ताव पर तकनीकी और वित्तीय बिंदुओं को लेकर आपत्तियां दर्ज की गई थीं, जिसके बाद निगम प्रशासन ने आवश्यक संशोधन किए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार निदेशक कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद ही शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट स्वीकृत होने पर सड़क सुधार, स्वच्छता व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के विकास, पेयजल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर संशोधित बजट दोबारा भेज दिया गया है और जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। बजट मंजूर होने के बाद विभिन्न योजनाओं के लिए धनराशि आवंटित की जाएगी तथा प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
गौरतलब है कि नगर निगम में चुनाव नहीं होने के कारण इस बार बजट प्रस्ताव निगम हाउस की मंजूरी के बिना ही तैयार किया गया है। अब निगम प्रशासन की नजर निदेशक कार्यालय से मिलने वाली स्वीकृति पर टिकी है, क्योंकि इसके बाद ही शहर के विकास कार्यों की रूपरेखा पर अमल शुरू हो सकेगा।

कोट :

नगर निगम ने 31 करोड़ के बजट का प्रस्ताव निदेशक को मंजूरी के लिए भेजा है। पहले इसमें संशोधन के लिए कहा गया था। संशोधन के बाद दोबारा भेजा है। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article