{"_id":"6a39189d99797417e6079e06","slug":"video-mp-anurag-thakur-interacted-with-farmers-at-kotdhar-in-jhandutta-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: झंडूता के कोटधार में सांसद अनुराग ठाकुर ने किसानों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: झंडूता के कोटधार में सांसद अनुराग ठाकुर ने किसानों से किया संवाद
झंडूता उपमंडल के कोटधार क्षेत्र स्थित लगदयो में सोमवार को मानव विकास संस्थान कलोल के तत्वावधान में प्राकृतिक खेती एवं अनुभव साझाकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 1000 किसान, कृषि विशेषज्ञ तथा विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने शिरकत की, जबकि झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकती है। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। किसानों ने अपने अनुभव साझा किए तथा प्राकृतिक कृषि पद्धतियों, जैविक संसाधनों के उपयोग और कम लागत में बेहतर उत्पादन के तरीकों पर चर्चा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।