{"_id":"6a38392a8e9a109a4a0f9bfb","slug":"badsar-college-campus-to-undergo-transformation-10-lakh-released-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-197983-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर महाविद्यालय के प्रांगण का होगा कायाकल्प, 10 लाख रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर महाविद्यालय के प्रांगण का होगा कायाकल्प, 10 लाख रुपये जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर के मुख्य प्रांगण की सूरत जल्द बदलने वाली है। प्रदेश सरकार ने महाविद्यालय के विकास कार्यों के लिए कॉमन पूल बिल्डिंग फंड से 10 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है, जो आरटीजीएस के माध्यम से महाविद्यालय के खाते में भेजी गई है।
इस राशि से परिसर में इंटरलॉक टाइल्स बिछाने, सुरक्षा दीवार के निर्माण तथा पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से परिसर अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक बनेगा और विद्यार्थियों और स्टाफ को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने इन कार्यों के लिए उच्च शिक्षा विभाग को करीब 16.78 लाख रुपये का अनुमान भेजा था। प्रस्ताव में मुख्य प्रांगण में इंटरलॉक पेवर ब्लॉक लगाने, सुरक्षा दीवार और यू-शेप नालियों के निर्माण की मांग की गई थी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस प्रस्ताव को कॉमन पूल बिल्डिंग फंड समिति की 28 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में मंजूरी दी गई थी। इसके बाद प्रथम चरण में 10 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
निदेशालय ने महाविद्यालय प्रशासन को सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्य पूरा होने के बाद प्रगति रिपोर्ट और उपयोगिता प्रमाणपत्र विभाग को भेजना अनिवार्य होगा।
कोट :
महाविद्यालय की ओर से विभिन्न कार्य करवाने के लिए एस्टीमेट उच्च विभाग को भेजा था। इस संबंध में राशि मिल गई है। शीघ्र ही औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -विक्रम ठाकुर, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय बड़सर